Taza Khabar : चीन पहुंचे पीएम मोदी, SCO समिट में लेंगे भाग, 'पूरे देश में फैलने जा रही वोटर अधिकार यात्रा रूपी क्रांति', राहुल का बड़ा ऐलान, अमेरिका में ही चौतरफा घिरे ट्रंप, कोर्ट ने टैरिफ को बताया अवैध
Taza Khabar, 30 August Breaking News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन सहित कई देशों पर भारी टैरिफ वाला चाबुक चलाया, लेकिन यह तमाम देश अमेरिका के सामने झुके नहीं, बल्कि सीना तानकर खड़े रहे। जिसकी वजह से ट्रंप बुरी तरह से चिढ़ गए हैं और अब वह अपने देश में भी घिरने लगे हैं। एक अमेरिकी अदालत ने प्रशासन से अधिकांश टैरिफ को अवैध बताया है।
Taza Khabar : चीन पहुंचे पीएम मोदी, SCO समिट में लेंगे भाग, 'पूरे देश में फैलने जा रही वोटर अधिकार यात्रा रूपी क्रांति', राहुल का बड़ा ऐलान, अमेरिका में ही चौतरफा घिरे ट्रंप, कोर्ट ने टैरिफ को बताया अवैध
चीन पहुंचे पीएम मोदी, SCO समिट में लेंगे भाग
पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने 'पूर्व विधायक' के रूप में 'पेंशन' के लिए किया आवेदन
'समंदर चाचा' उर्फ बागू खान, जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में मारा गया
इस कारण अचानक बदली एशिया कप 2025 की टाइमिंग
'पूरे देश में फैलने जा रही वोटर अधिकार यात्रा रूपी क्रांति'
वैष्णव ने ऑप्टिमस की 'टेम्पर्ड ग्लास' फैक्ट्री का किया उद्घाटन
भाजपाई याद रखें कि भाजपा किसी की सगी नहीं: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख यादव ने ‘एक्स’ पर 49 सेकंड का एक वीडियो साझा किया, जिसमें खाद के लिए कतार में खड़े किसान दिख रहे हैं और एक बुजुर्ग किसान को रोते हुए देखा जा सकता है। यादव ने कहा, ‘‘भाजपा के वे कार्यकर्ता और समर्थक जो ‘अमृतकाल’ की बात कर रहे हैं, उन्हें यह वीडियो देखकर अपने ऊपर शर्मिंदा होना चाहिए।’’उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल, भाजपा अपने भोले-भाले समर्थकों के भोलेपन का भी दुरुपयोग करती है, अपने भ्रष्टाचार को छिपाने और दुष्प्रचार के लिए।’’ यादव ने कहा, ‘‘वो पढ़े-लिखे लोग भी एक बार दिल पर हाथ रखकर सोचें कि साम्प्रदायिक राजनीति की घुट्टी पिलाकर भाजपा और उनके संगी-साथियों ने किस तरह उनके ज्ञान और विवेक को बंधक बना लिया है।’’
