साढ़े 4 बजे नहीं, 6.35 पर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे पुतिन, जान लीजिए रूसी राष्ट्रपति के 2 दिन का पूरा कार्यक्रम

। विदेश मंत्रालय ने पुतिन के दो दिन के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी है। पुतिन भारत में 26 घंटे रहेंगे और उनका यह दौरा काफी व्यस्त है। उनकी इस हाई-प्रोफाइल यात्रा को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। SWAT टीम सहित कई सुरक्षा एजेंसियां पुतिन की सुरक्षा में तैनात रहेंगी।

Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करीब चार साल के बाद भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। पुतिन की यह यात्रा दो दिन की है। विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति का विमान गुरुवार शाम 4 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। विदेश मंत्रालय ने पुतिन के दो दिन के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी है। पुतिन भारत में 26 घंटे रहेंगे और उनका यह दौरा काफी व्यस्त है। उनकी इस हाई-प्रोफाइल यात्रा को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। SWAT टीम सहित कई सुरक्षा एजेंसियां पुतिन की सुरक्षा में तैनात रहेंगी। रूसी राष्ट्रपति दिल्ली के जिस होटल में रहेंगे वहां कई स्तर का सुरक्षा तैयार किया गया है।

putin india visit

दिल्ली में करीब 26 घंटे रहेंगे रूसी राष्ट्रपति। तस्वीर-AP

विदेश मंत्रालय के मुताबिक पुतिन का भारत दौरा इस प्रकार है-

गुरुवार, 4 दिसंबर 2025

6 बजकर 35 मिनट

दिल्ली में आगमन

स्थान-पालम एयरपोर्ट

शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025

End of Feed