S-400 छोड़िए, पाकिस्तान का और बड़ा सिरदर्द बनेगा ये सिस्टम...इंडियन एयरफोर्स को चार चांद लगाने भारत आ रहे पुतिन!

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 5-6 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आने वाले हैं। यह कई सालों में पुतिन की भारत की पहली यात्रा होगी और इस दौरान रक्षा सहयोग इस महत्वपूर्ण एजेंडे का मुख्य विषय रहने की उम्मीद है।

Putin Visit to India in December: भारत हर दिन के साथ अपनी एयरफोर्स समेत सभी सेनाओं की मजबूती के लिए काम कर रहा है। आज के आधुनिक युद्ध में आसमान पर राज होना बेहद जरूरी है। ऐसे में इंडियन एयरफोर्स अपनी मजबूती के लिए हर कदम उठा रही है। वहीं, नए फाइटर जेट्स को लेकर भी काम में तेजी लाई जा रही है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 5-6 दिसंबर को भारत आ रहे हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आ रहे हैं। इस दौरान रक्षा सहयोग, खासकर Su-57 लड़ाकू विमान और S-500 मिसाइल सिस्टम पर चर्चा मुख्य एजेंडा रहने की उम्मीद है।

PUTIN

भारत आ रहे हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन।

Su-57 फाइटर जेट का भारत को ऑफर

चर्चाओं का मुख्य मुद्दा मॉस्को की यह इच्छा होगी कि भारत को Su-57 फाइटर जेट प्रोग्राम में शामिल किया जाए। Su-57 देखा जाए तो अमेरिका के टॉप फाइटर जेट F-35 का तगड़ा जवाब है। यह एक अत्याधुनिक पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ एयरक्राफ्ट है, जिसे आसमान में राज करने के लिए बनाया गया है।

End of Feed