Vision Document 2047: PDA का असली नाम है परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी...सीएम योगी ने विधानसभा में अखिलेश को घेरा

सीएम योगी ने विधानसभा में कहा, विकसित भारत के लिए उत्तर प्रदेश को योगदान देना होगा, देश में खुशहाली हो तो क्या उत्तर प्रदेश उसका सहभागी नहीं बनना चाहिए। आज के बाद अगले 30 वर्षों के लिए यह समय आत्मावलोकन का है।

Vision Document 2047: 'विजन डॉक्यूमेंट 2047' पर 24 घंटे की चर्चा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिलसिलेवार विपक्ष के सवालों का जवाब दिया और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सीएम योगी ने कहा, जब हम इस विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा कर रहे थे, तो मैंने 2-3 बातें देखीं...हर विधानसभा क्षेत्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और विकास का गवाह बनना चाहिए। एक विकसित उत्तर प्रदेश ही एक विकसित राष्ट्र के सपने को साकार कर सकता है। मैंने देखा कि कुछ लोग विकास के बारे में कम और बिजली के बारे में ज्यादा बात कर रहे थे।

Yogi akhilesh

सीएम योगी का अखिलेश पर निशाना

यूपी भारत की ग्रोथ को ड्राइव करने वाला इंजन

सीएम ने कहा, ये चर्चा उन लोगों की आंखें खोलने वाला है जो विधायिका पर और सदस्यों के आचरण पर उंगली उठाते हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में पीएम ने कहा था कि यूपी भारत की ग्रोथ को ड्राइव करने वाला इंजन है। आजादी के अमृत वर्ष में पीएम ने जो संकल्प लिया था उसमें एक संकल्प विकसित होने का भी था, इसके लिए राज्यों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। जिसकी जितनी दृष्टि होगी वो उतना ही बोलेगा। विकसित भारत के लिए उत्तर प्रदेश को योगदान देना होगा, देश में खुशहाली हो तो क्या उत्तर प्रदेश उसका सहभागी नहीं बनना चाहिए। आज के बाद अगले 30 वर्षों के लिए यह समय आत्मावलोकन का है।

End of Feed