विशाखापत्तनम- सिकंदराबाद वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, तीन महीने में तीसरी घटना

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 6, 2023, 07:33 AM IST

Visakhapatnam Secunderabad Vande Bharat Express News: विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद एक्सप्रेसवे पर पथराव की वजह से ट्रेन को रीशेड्यूल किया गया है।

Visakhapatnam Secunderabad Vande Bharat Express News: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में वंदे भारत एक्स्प्रेस पर पथराव की वजह से अब ट्रेन आज 6 अप्रैल को सुबह 5.45 की जगह सुबह 9.45 पर रवाना होगी। वाल्टेयर डिविजन के मुताबिक कुछ असामाजित तत्वों ने ट्रेन पर पथराव किया था जिसकी वजह से सी-8 कोच का विंडो पैन टूट गया। विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की यह तीसरी घटना है।पुलिस का कहना है कि शरारती तत्वों की खोज की जा रही है। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की वारदात इससे पहले कई और राज्यों में हुई है। इससे पहले पश्चिम बंगाल से भी इस तरह की खबरें आईं। हालांकि बंगाल सरकार ने दावा किया कि पथराव(Vande bharat stone pelting news) की वारदात उनके राज्य में नहीं हुई थी।

Vande Bharat Express, Visakhapatnam, Secunderabad

विशाखापत्तनम- सिकंदराबाद वंदे भारत पर पथराव

अलग-अलग राज्यों में भी वारदात

  • इसी तरह फरवरी के महीने में शरारती तत्वों ने मैसुरु, चेन्नई वंदेभारत एक्स्प्रेस ट्रेन को निशाना बनाया था।
  • तेलंगाना के महबूबाबाद में में भी वंदे भारत को निशाना बनाया गया था।
  • जनवरी के महीने में हावड़ा-जलपाईगुड़ी(Howrah-NZP Vande Bharat) वंदे भारत को निशाना बनाया गया।

End of Feed