नया X अकाउंट शुरू होते ही तेजी से बढ़ रही CJP के फॉलोअर्स की संख्या, 109K से ज्यादा लोग जुड़े

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में इसकी तुलना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आधिकारिक अकाउंट से की गई जिसके फॉलोअर की संख्या 88 लाख थी। दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी को व्यंग्यात्मक मंच बताते हुए ’एक्स’ खाते पर रोक लगाने की कार्रवाई पर सवाल उठाया।

Cockroach Janata Party : पिछले सप्ताह अस्तित्व में आई और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर के साथ सुर्खियों में रही ’कॉकरोच जनता पार्टी’ के ’एक्स’ अकाउंट पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी गई। हालांकि, रोक के कुछ ही देर बाद 'कॉकरोच मरता नहीं है’ टैगलाइन के साथ ’कॉकरोच इज बैक’ नाम से एक और हैंडल बना दिया गया। इसके संस्थापक अभिजीत दीपके ने 'पीटीआई-भाषा’ से कहा, 'इस बात की उम्मीद पहले से थी क्योंकि कल से हमारे अकाउंट को हैक करने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन सरकार का दाँव उलटा पड़ गया है।’

Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी।

'कॉकरोच इज बैक’ एक्स हैंडल शुरू

दीपके ने कहा, 'मैंने अब ’एक्स’ पर ’कॉकरोच इज बैक’ नाम से एक नया अकाउंट शुरू किया है।’उन्होंने कहा कि टीम इस मामले को कानूनी रूप से आगे बढ़ाएगी। 'कॉकरोच इज बैक’ एक्स हैंडल शुरू होने के इसके फॉलोअर की संख्या 109K से अधिक हो गई है। X पर इसके फॉलोअर्स की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। इसने एक बार फिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराया। दीपके के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी के ’एक्स’ पर 2,01,000 फॉलोअर थे। यह पार्टी भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की इस टिप्पणी के बाद अस्तित्व में आई जिसमें उन्होंने वरिष्ठता की मांग कर रहे एक वकील से नाराजगी जताते हुए 'परजीवी’ और 'कॉकरोच’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

End of Feed