देश

Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद में जुमे की नमाज के बाद फिर भड़की हिंसा, पथराव और आगजगी; भीड़ ने रोकीं ट्रेनें

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को एक बार फिर हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने बीडीओ कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। साउथ बंगाल फ्रंटियर बीएसएफ डीआईजी पीआरओ नीलोत्पल कुमार पांडे ने कहा कि सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद के लिए जवानों को तैनात किया गया है।

Image

मुर्शिदाबाद हिंसा

Photo : Times Now Digital

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को एक बार फिर हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने बीडीओ कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। इस एक वीडियो सामने आया है। उपद्रवियों की भीड़ ने निमतिता स्टेशन पर तोड़फोड़ की और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन को भी निशाना बनाया गया।

BSF जवान भी तैनात

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुर्शीदाबाद के जंगीपुर में वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई। साउथ बंगाल फ्रंटियर बीएसएफ डीआईजी पीआरओ नीलोत्पल कुमार पांडे ने कहा कि जिला प्रशासन के आग्रह पर बीएसएफ ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद के लिए जवानों को तैनात किया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों पर लगाई आग

जुमे की नमाज के बाद अचानक हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और जमकर पथराव भी किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को भी जाम कर दिया। मामला उस वक्त और भी ज्यादा गर्मा गया जब प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिस पर पथराव किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।

ट्रेन सेवाएं प्रभावित

पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ दीप्तिमय दत्ता ने कहा कि अजीमगंज-न्यू फरक्का सेक्शन में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, क्योंकि लोगों का एक समूह धूलियान गंगा और निमतिता स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था...उन्होंने गेट नंबर 43 को भी नुकसान पहुंचाया। रेलवे ट्रैक अभी तक सुरक्षित है... दो ट्रेनें रद्द कर दी गईं और दो को बीच में ही रोक दिया गया। करीब पांच ट्रेनों का रूट बदला गया है...पूर्वी रेलवे रेलवे ट्रैक को बाधित करने को लेकर चिंतित है...

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article