'CM विजय तो अमेरिकी राष्ट्रपति भी बन सकते हैं', थलापति को PM बनाने की मांग पर पलानीस्वामी ने कसा तंज; कांग्रेस ने क्या कहा?

लोकसभा चुनाव 2029 से पहले तमिलनाडु की राजनीति में विजय की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। TVK नेताओं की ओर से विजय को राहुल गांधी के मुकाबले बेहतर प्रधानमंत्री उम्मीदवार बताए जाने पर AIADMK महासचिव ई. पलानीस्वामी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर विजय प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं। वहीं, कांग्रेस नेता एस. राजेश कुमार ने चेतावनी दी कि अगर TVK 2029 में राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी स्वीकार नहीं करती है, तो कांग्रेस के दोनों मंत्री तमिलनाडु सरकार से इस्तीफा दे देंगे।

Vijay As PM Candidiate: लोकसभा चुनाव 2029 से पहले लोकसभा में राजनीति गरमा गई है। दरअसल, सीएम विजय की राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। तमिलनाडु वेत्री कषगम (TVK) के कई नेताओं को उम्मीद है कि राहुल गांधी की तुलना में सीएम विजय एक अच्छे प्रधानमंत्री उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। टीवीके नेताओं के इसी महत्वकांक्षा पर कांग्रेस नेता और एआईएडीएमके ने नाराजगी जाहिर की है। एआईएडीएमके महासचिव और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी ने सीएम विजय पर तंज कसा है।

cm vijay

विजय पर पलानीस्वामी का तंज, बोले- 'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं'

पलानीस्वामी ने मंगलवार को विजय के प्रधानमंत्री बनने की चर्चाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर विजय प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो वह अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं। उनके इस बयान को विजय की राष्ट्रीय राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर सीधे हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

End of Feed