Operation Sindoor का नया वीडियो आया सामने, सैनिक बोला 'वो गुस्सा नहीं लावा था, अब उनकी पीढ़ियां रखेंगी याद'; देखें पूरा Video

Operation Sindoor: भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ऑपरेशन सिंदूर का एक वीडियो पोस्ट किया। क्लिप के कैप्शन में लिखा गया है कि योजना बनाई, प्रशिक्षण दिया और निष्पादित किया और साथ ही लिखा है कि न्याय किया गया। सेना की पश्चिमी कमान द्वारा एक्स पर साझा किए गए वीडियो में भारतीय सेना के जवान सैन्य पोशाक और हथियारों से लैस दिखाई दे रहे हैं। सेना के एक जवान को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए एक सबक था , जिसे उसने दशकों तक नहीं सीखा था। ये शुरुआत पहलगाम आंतकी हमले से हुई, गुस्सा नहीं लावा था। दिमाग में बस एक ही बात, अबकी बार ऐसा सबक सिखाएंगे कि इनकी पीढ़िया याद रखेगी।

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। भारतीय सेना की पश्चिमी कमान की ओर से जारी वीडियो में सेना के एक जवान ने कहा कि ये शुरुआत पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले से शुरू हुई, जो कि गुस्सा नहीं लावा था। वीडियो में सेना के जवान ने कहा कि दिमाग में बस एक ही बात थी कि अबकी बार ऐसा जवाब देंगे कि इनकी पीढ़ियां याद रखेंगी, ये बदले की भावना नहीं, न्याय था। 9 मई रात को तकरीबन 9 बजे दुश्मन की फोर्स ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इन सभी पोस्ट्स को भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया। जवान ने कहा है कि दुश्मन अपनी पोस्ट छोड़कर भागता नजर आया।

Operation Sindoor

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो किया जारी

वीडियो में भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से जब सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा था, भारतीय चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को भी टारगेट किया जा रहा था। इसका वीडियो वेस्टर्न कमांड इंडियन आर्मी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया। इस हफ्ते की शुरुआत में भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई स्थानों का दौरा किया और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों की सटीक और दंडात्मक प्रतिक्रिया की सराहना की।

End of Feed