देश

Celebi Aviation: तुर्किये की कंपनी सेलेबी ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, सोमवार को सुनवाई करेगा उच्च न्यायालय

Celebi Aviation: दिल्ली उच्च न्यायालय बीसीएएस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में तुर्किये की कंपनी ‘सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ और एक अन्य कंपनी की सुरक्षा मंजूरी रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ सोमवार को दो याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

Image

सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के खिलाफ याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा उच्च न्यायालय

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Operation Sindoor: दिल्ली उच्च न्यायालय नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में तुर्किये की कंपनी ‘सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ और एक अन्य कंपनी की सुरक्षा मंजूरी रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ सोमवार को दो याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। तुर्किये द्वारा पाकिस्तान का समर्थन किए जाने और पड़ोसी देश व उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत के हमलों की निंदा करने के कुछ दिन बाद इन दोनों कंपनियों की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी गई थी।

शुक्रवार को दायर याचिकाओं को न्यायमूर्ति सचिन दत्ता के समक्ष 19 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। ये दो याचिकाएं ‘सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘सेलेबी दिल्ली कार्गो टर्मिनल मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा दायर की गई हैं। सेलेबी 15 वर्षों से अधिक समय से भारतीय विमानन क्षेत्र में काम कर रही है और 10000 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है व नौ हवाई अड्डों पर अपनी सेवाएं प्रदान करती है।

बीसीएएस ने एक आदेश में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में ‘सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के संबंध में सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है। तुर्किये की इस कंपनी को सुरक्षा मंजूरी नवंबर 2022 में दी गई थी। सेलेबी की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी भारत में सालाना लगभग 58000 उड़ानों और 54000 टन कार्गो की जिम्मेदारी संभालती है। यह मुंबई, दिल्ली, कोचीन, कन्नूर, बेंगलुरु, गोवा, हैदराबाद अहमदाबाद और चेन्नई हवाई अड्डों पर मौजूद है। दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक डायल ने भी कहा था कि उसने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘ग्राउंड हैंडलिंग’ और कार्गो संचालन के लिए जिम्मेदार सेलेबी संस्थाओं के साथ अपना सहयोग औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया है। ‘सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘सेलेबी दिल्ली कार्गो टर्मिनल मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ क्रमशः ‘ग्राउंड हैंडलिंग’ और कार्गो टर्मिनल कार्यों की देखरेख कर रही थीं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें