Banka News: बांका के मंदार पर्वत पर युवती से अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, 6 अज्ञात युवकों पर केस

पुलिस जांच में वायरल वीडियो मंदार पर्वत का पाया गया। प्राथमिकी के अनुसार, वीडियो में छह अज्ञात युवकों द्वारा एक युवती के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार एवं अश्लील हरकत की जा रही थी। इस दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया।

Banka News: बांका के ऐतिहासिक एवं प्रमुख पर्यटन स्थल मंदार पर्वत से युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवती के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते और चप्पल से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में 3 सितंबर की तारीख दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो पुलिस के संज्ञान में 22 सितंबर को आया। इसके बाद बौंसी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

Banka crime

बांका के मंदार पर्वत पर युवती से अभद्र व्यवहार।

व्हाट्सऐप पर वायरल वीडियो प्राप्त हुआ

जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को करीब 14:45 बजे सोशल मीडिया सेल के माध्यम से बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा के व्हाट्सऐप पर वायरल वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो सामने आने के बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मंदार पर्वत पहुंचे। करीब 15 बजे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे स्थान का सत्यापन किया।

End of Feed