Ameen Sayani Passes Away: रेडियो की सबसे दमदार आवाज हुई खामोश, नहीं रहे अमीन सयानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2024, 11:36 AM IST

Ameen Sayani Passes Away: दिग्गज रेडियो प्रजेंटेटर अमीन सयानी का निधन हो गया। हार्ट फेल होने के कारण उन्होंने 20 फरवरी की रात अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजिल सयानी ने खबर की पुष्टि की है।

Radio Presenter Ameen Sayani Passes Away: रेडियो की दुनिया की सबसे जांबाज और दमदार आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है। दरअसल, दिग्गज रेडियो प्रजेंटेटर अमीन सयानी का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजिल सयानी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी की रात हार्ट फेल होने की वजह से उनका निधन हो गया।

Ameen Sayani Passes Away

अमीन सयानी का निधन

अमीन सयानी की मौत पर बेटे राजिल ने बताया कि बीती रात उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था, जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सयानी के निधन के बाद उनका परिवार गहरे सदमे में है।

End of Feed