मनरेगा की जगह लेना वाला 'जी राम जी' बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष का विरोध, प्रियंका गांधी ने खोला मोर्चा

मनरेगा की जगह लेने वाला विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण (VB-G RAM G) बिल लोकसभा में पेश कर दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण (VB-G RAM G) बिल लोकसभा में पेश किया।

मनरेगा की जगह लेने वाला बिल लोकसभा में पेश हो गया है। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण (VB-G RAM G) बिल पेश किया। शिवराज सिंह चौहान जैसे ही बिल को पेश करने के लिए अपनी सीट से उठे, विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है। खुद प्रियंका गांधी विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण (VB-G RAM G) बिल के विरोध में उतरीं और सरकार पर जमकर सवाल उठाए।

shivraj singh chuahan

मनरेगा की जगह लेने वाला जी राम जी बिल लोकसभा में पेश

बिल को लेकर सरकार ने क्या कहा

सरकार का कहना है कि यह विधेयक विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप एक नया और व्यापक ग्रामीण विकास ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से लाया गया है। बिल के प्रावधानों के अनुसार, हर वित्तीय वर्ष में प्रत्येक ऐसे ग्रामीण परिवार को, जिसके वयस्क सदस्य बिना किसी विशेष कौशल वाले शारीरिक कार्य के लिए स्वेच्छा से तैयार हों, 125 दिनों के रोज़गार की कानूनी गारंटी दी जाएगी। सरकार का दावा है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आय सुरक्षा बढ़ेगी और रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा।

End of Feed