देश

Vande Metro Train: देश की पहली वंदे भारत मेट्रो दौड़ने के लिए तैयार, कवच प्रणाली से लैस होगी ट्रेन; जानें क्या होगा संभावित किराया और रूट

Vande Metro Train: अब वंदे भारत मेट्रो यात्रियों के सफर को और आसान बनाएगी। रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स आर्गेनाइजेशन इस मेट्रो ट्रेन का परीक्षण करेगा उसके बाद इसे यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। वंदे मेट्रो ट्रेन कवच प्रणाली से भी लैस होगी।

Image

कवच प्रणाली से लैस होगी देश की पहली वंदे भारत मेट्रो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Vande Metro Train: वंदे भारत ट्रेन के बाद अब भारत की पहली वंदे भारत मेट्रो दौड़ने को तैयार है। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत मेट्रो का ट्रायल रन शुरू कर दिया है, जो जल्‍द ही पूरा कर लिया जाएगा। परीक्षण सफल होने पर इसे यात्रियों के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा। जिसके बाद आम लोगों की यात्रा के लिए यह ट्रेन उपलब्‍ध हो जाएगी। रेल डिब्बा कारखाना कपूरथला में निर्मित वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के 16 कोचों का प्रोटोटाइप रैक इसी माह रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स आर्गेनाइजेशन को भी सौंपा जाएगा। आरडीएसओ रेल मंत्रालय का तकनीकी मामलों में परामर्शदाता संगठन है। भारत की इस पहली स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को आरसीएफ के इंजीनियरों ने वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर ही डिजाइन किया है।

47 सेकेंड में पकड़ेगी 100 किमी की रफ्तार

आरसीएफ के महाप्रबंधक मंजुल माथुर ने कहा कि वंदे मेट्रो ट्रेन 250 किमी की दूरी तय करने वाले इंटरसिटी यात्रियों की सुविधा के लिए डिजाइन की गई है। यह ट्रेन 100 किमी की स्‍पीड मौजूदा वंदे भारत ट्रेन से भी कम समय में पकड़ लेगी। वंदे भारत मेट्रो को इस तरह डिजाइन किया जा गया है कि जीरो से 100 की स्‍पीड 47 सेकेंड में पकड़ लेगी है। लेकिन इसकी अधिकतम स्‍पीड मौजूदा वंदे भारत ट्रेन से कम है। वंदे भारत मेट्रो की स्‍पीड 130 किमी प्रति घंटे रखी गई है।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, वंदे भारत मेट्रो का किराया एसी चेयरकार के मुकाबले कम होने की संभावना है। इसके लिए मेट्रो और आरआरटीएस दोनों के किराए का अध्‍ययन भी किया जा रहा है। रेलवे अधिकारी के अनुसार किराया कम रखने से अधिक से अधिक लोग वंदे भारत मेट्रो का लाभ ले सकेंगे। जल्‍द ही किराया तय कर लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत मेट्रो देश के कई शहरों को जोड़ेगी। इनमें कुछ संभावित रूट तय हो चुके हैं। इनमें लखनऊ-कानपुर, आगरा-मथुरा, दिल्ली-रेवाड़ी, आगरा-दिल्‍ली और दिल्‍ली-मुरादाबाद शामिल हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article