वंदे मातरम् को लेकर फिर छिड़ी रार, कांग्रेस ने फारूक और उमर को दी नसीहत; तो भाजपा ने सुनाई खरी-खोटी, जानें पूरा विवाद

Vande Mataram Row: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर एक बार फिर ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा आमने-सामने नजर आ रही है। भाजपा ने कांग्रेस को 21वीं सदी की मुस्लिम लीग बताया है।

Vande Mataram Row: देश में एक बार फिर वंदे मातरम् को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में एक कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाए जाने के बाद सहयोगी दलों को बड़ी नसीहत दी है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस को 21वीं सदी की मुस्लिम लीग करार दिया।

Vande Mataram Row BJP Congress

वंदे मातरम् को लेकर फिर छिड़ी रार

क्या है पूरा मामला?

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जम्मू-कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन के दौरान सोमवार को 'वंदे मातरम्' के सभी छह अंतरे गाये गए। इस कार्यक्रम में फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। साथ ही, जब राष्ट्रीय गीत के सभी छह अंतरे गाये जा रहे थे तब इसके सम्मान में फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला खड़े रहे।

End of Feed