'कानून बनाकर देशभक्ति पैदा नहीं कर सकते', 'वंदे मातरम' बिल पर CPI(M) का केंद्र पर हमला; अमित शाह से बिल वापस लेने की मांग

Vande Mataram Insult Punishable Bill: केंद्र सरकार संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा में 'राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश करने जा रही है, जिसके तहत राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' का अपमान करना या व्यवधान डालना दंडनीय अपराध होगा। इस कदम का उद्देश्य राष्ट्र गीत को राष्ट्र गान के समान वैधानिक दर्जा देना है।

Vande Mataram Insult Punishable Bill: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील विधेयक पेश होने जा रहा है। सरकार 'राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' लाने की तैयारी में है, जिसे गृह मंत्री अमित शाह उच्च सदन में रखेंगे। इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' को राष्ट्र गान 'जन गण मन' के समान ही वैधानिक संरक्षण देना है। नए प्रावधानों के तहत अब वंदे मातरम (Prevention of Insults to National Honour Bill) के गायन में बाधा डालना या उसका अपमान करना एक आपराधिक कृत्य माना जाएगा, जिसके लिए तीन साल तक की जेल हो सकती है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब देश में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

Vande Mataram Bill Rajya Sabha

राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के अपमान पर 3 साल की जेल का प्रस्ताव (फाइल फोटो)

हालांकि, सदन में पेश होने से पहले ही इस विधेयक को लेकर एक बड़ा कानूनी और राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को पत्र लिखकर केरल से CPI(M) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा है कि इस प्रस्तावित बिल को वापस लिया जाए। अपने तर्क में जॉन ब्रिटास ने कहा है कि यह विधेयक उस ऐतिहासिक संवैधानिक सहमति के खिलाफ है, जिसे हमारे संविधान निर्माताओं ने बेहद सोच-समझकर तैयार किया था।

End of Feed