Vande Bharat Express के ड्राइवर को इसलिए लगाने पड़े इमरजेंसी ब्रेक, टला हादसा, देखें VIDEO

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 2, 2023, 04:48 PM IST

सजग लोकोमोटिव पायलटों ने ने एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टालने में मदद की। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।

Vande Bharat Train: उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के संभावित हादसे को इसके सजग ड्राइवर ने टाल दिया। सतर्क लोकोमोटिव पायलटों ने पटरियों पर पत्थर और सरिया देखने के तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाए। इस तरह से लोकोमोटिव पायलटों ने ने एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टालने में मदद की। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।

vande-bharat

वंदे भारत ट्रेन की पटरियों पर पत्थर और सरिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सोशल मीडिया वीडियो शेयर

सोशल मीडिया पर साझा हो रहे एक वीडियो में गंगरार-सोनियाना खंड में ट्रैक की जॉगल प्लेट में पत्थर और दो एक फुट की लोहे की रॉड रखी हुई दिखाई दे रही हैं। घटना सुबह करीब 9:55 बजे की है और रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है। उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, जो मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है, उदयपुर शहर से सुबह 7:50 बजे प्रस्थान करती है और 14:05 बजे जयपुर पहुंचती है।

End of Feed