देश

Maharashtra Road Accident: बुलढाणा में बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 10 मजदूरों को रौंदा, 5 की मौके पर मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 05:21 PM IST

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा में नांदुरा-मलकापुर राज्य राजमार्ग पर एक भयानक दुर्घटना में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 10 मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में पांच की मौके पर ही मौत हो गई।

Image

महाराष्ट्र के बुलढाणा में ट्रक ने मजदूरों को रौंदा

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र केबुलढाणा में एक बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 10 मजदूरों को कुचल दिया। जिसमें से 5 मजदूरों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बाकि 5 में से 2 की हालत भी गंभीर है, जिनका इलाज जारी है।

ड्राइवर फरार

महाराष्ट्र के बुलढाणा में नांदुरा-मलकापुर राज्य राजमार्ग पर एक भयानक दुर्घटना में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 10 मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में पांच की मौके पर ही मौत हो गई। मलकापुर के एसडीपीओ देवराम गवली ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई, जब सेब की खेप से लदा एक ट्रक हाइवे से उतरकर सड़क मरम्मत कार्यों में लगे 10 श्रमिकों पर चढ़ गया। पुलिस ने बताया कि चालक मौके से भाग गया।

सड़क से काफी दूर थे मजदूर

एसडीपीओ देवराम गवली ने आईएएनएस को बताया कि पीड़ित मुख्य सड़क से काफी दूर थे और ऐसा लग रहा था कि ट्रक रास्ता भटक गया था, जिससे यह त्रासदी हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई होगी। उसने ट्रक छोड़ दिया। फिलहाल वह फरार है और हमने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दो की हालत गंभीर

इस भीषण हादसे में पांच श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है, और उन्हें पास के चोपडे अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान अभिषेक आर. जांभेकर (18), प्रकाश बी. जांभेकर (26), पंकज टी. जांभेकर (25) के रुप में की गई है। एसडीपीओ गवली ने कहा मामले में आगे की जांच जारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article