बनारस से बंगाल तक सफर होगा आसान... PM मोदी ने 3 नई अमृत भारत एक्‍सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू हुई है। राज्य को कई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी मिली हैं, जिससे काशी-बंगाल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। पीएम मोदी ने कहा कि नई ट्रेनों के शुरू होने से न केवल यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, बल्कि इससे व्यापार, पर्यटन और रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल को रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने बताया कि शनिवार को देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पश्चिम बंगाल से शुरू की गई, जबकि राज्य को करीब आधा दर्जन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी मिली हैं।

pm modi

प्रधानमंत्री ने कहा कि रविवार को तीन और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन किया गया है। (फोटो सोर्स: ANI)

हुगली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रविवार को तीन और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन किया गया है। इनमें से एक ट्रेन उनके संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क को और मजबूत करेगी।

End of Feed