देश

Vande Bharat Express: UP को मिली एक और वंदे भारत ट्रेन, इस रूट पर भरेगी फर्राटा, जानें रूट, टाइमिंग और किराया

Vande Bharat Express: यूपी को एक और वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। जल्द पीएम मोदी इस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इस वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन का किराया 1800 रुपए से 2000 रुपए रहने की संभावना है।

Image

यूपी को जल्द मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली इस वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे
  • काफी लंबे समय से लोगों को था इस वंदे भारत ट्रेन का इंतजार

Vande Bharat Express: इंडियन रेलवे देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जाल काफी तेजी से बिछा रही है। यह ट्रेन अपने आरामदायक सफर और रफ्तार के लिए जानी जाती है। अब भारतीय रेलवे ने यूपी को नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त से मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली इसका शुभारंभ करेंगे। वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने जाने से मेरठ से लखनऊ जाने वाले लोगों को एक और विकल्प मिल जाएगा और लंबे समय से सेमी हाई स्पीड ट्रेन के संचालन की मेरठ वासियों की मांग पूरी हो जाएगी।

Vande Bharat Express

Vande Bharat Express

इस बीच, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई ने बताया कि 31 अगस्त को उद्घाटन होने जा रहा है, मेरठ के लिए बड़े गर्व की बात है। सबसे बड़ी बात ये है नमो भारत के संचालन के लिए डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई लंबे समय से प्रयास कर रहे थे और उनके प्रयासों को सफलता मिल ही गई। उन्होंने कहा कि वंदे भारत उम्मीदों को और स्पीड देगी। ट्रेन के संचालन के लिए जो भी तैयारियां चल रही हैं लगातार उन तैयारियों को देख रहा हूं। मैं पीएम मोदी का दिल से शुक्रिया करता हूं।

1800 से 2000 के बीच होगा किराय

जानकारी के अनुसार, वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन का किराया 1800 रुपए से 2000 रुपए रहने की संभावना है। नौचंदी एक्सप्रेस में एसी प्रथम का लखनऊ तक किराया 1745 रुपए के करीब है, जबकि राज्यरानी एक्सप्रेस में एसी सेकेंड का किराया 1100 रुपए है। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ से लखनऊ तक का सफर 7 घंटा 10 मिनट में पूरा करेगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प