देश

Vande Bharat: श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर बस 3 घंटे का सफर, वंदे भारत एक्सप्रेस की होने जा रही शुरूआत

Katra to Srinagar Vande Bharat Express: कश्मीर घाटी में अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है, इस ट्रेन को विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण सर्दियों की परिस्थितियों में संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Image

श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है

KEY HIGHLIGHTS
  1. जम्मू और कश्मीर पहली बार रेल मार्गों से जुड़ने जा रहे हैं
  2. वंदे भारत श्री माता वैष्णो देवी कटरा से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी
  3. श्रीनगर से दोपहर 12:45 बजे अपनी वापसी यात्रा शुरू करेगी दोपहर 3:55 बजे SVDK पहुंचेगी

Katra to Srinagar Vande Bharat Train : श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है, जम्मू और कश्मीर पहली बार रेल मार्गों से जुड़ने जा रहे हैं ऐसे में भारतीय रेलवे जम्मू और श्रीनगर को खास वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने जा रही है अभी देशभर में चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से अलग 'खास वंदे भारत ट्रेन' को जम्मू और कश्मीर की घाटियों में चलाने के लिए बनाया गया।

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा मेक इन इंडिया पहल के तहत निर्मित, वंदे भारत एक्सप्रेस विश्वसनीयता, सुरक्षा और यात्री आराम सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और उन्नत सुविधाओं से लैस है। ट्रेन को कश्मीर घाटी की चरम जलवायु परिस्थितियों के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है।

ट्रेन की खासियत है कि खासकर सर्दियों के महीनों के दौरान ये चल सकेगी

रेलवे ने घाटी की जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल वंदे भारत ट्रेन को बनाया है। ट्रेन की खासियत है कि खासकर सर्दियों के महीनों के दौरान ये चल सकेगी। रेलवे ने इस रूट की ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी है।

वंदे भारत ट्रेन एकतरफा यात्रा 3 घंटे 10 मिनट में पूरी करेगी

वंदे भारत ट्रेन एकतरफा यात्रा 3 घंटे 10 मिनट में पूरी करेगी। समय सारिणी के अनुसार, वंदे भारत श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

घोषणा रेल मंत्रालय की तरफ से कर दी जाएगी

यह ट्रेन श्रीनगर से दोपहर 12:45 बजे अपनी वापसी यात्रा शुरू करेगी और दोपहर 3:55 बजे एसडीवीके पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि इस महीने इस ट्रेन को चलाया जाएगा जल्दी इस बात की घोषणा रेल मंत्रालय की तरफ से कर दी जाएगी।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त