क्या बिगड़ जाएगी पीस डील पर बनी बात? MoU पर साइन करने स्विटजरलैंड नहीं जाएंगे JD वेंस, US ने बदला अपना मन!

CNN ने व्हाइट हाउस के प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने MoU पर व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षर करने के लिए स्विटजरलैंड जाने की अपनी योजना टाल दी है। प्रवक्ता का कहना है कि अगले दौर की बातचीत से जुड़े लॉजिस्टिक मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है।

Vance shelves Switzerland visit: युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच 'मेमोरेंडम ऑफ स्टैंडिंग' पर बनी सहमति अब खटाई में पड़ती नजर आ रही है। CNN ने व्हाइट हाउस के प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने MoU पर व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षर करने के लिए स्विटजरलैंड जाने की अपनी योजना टाल दी है। प्रवक्ता का कहना है कि अगले दौर की बातचीत से जुड़े लॉजिस्टिक मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है। इसलिए उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है। बता दें कि दो दिन पहले MoU पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने हस्ताक्षर किए हैं। अब दोनों देश शुक्रवार को व्यक्तिगत रूप से स्विटजरलैंड में आकर इस पर हस्ताक्षर करने वाले थे।

JD Vance

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस।

वेंस ने अपनी यात्रा रद्द की

व्हाइट हाउस ने कहा कि वेंस के नेतृत्व में टीम जाने के लिए तैयार थी, लेकिन उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी। यह घोषणा अल-मायादीन की एक रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें कहा गया था कि लेबनान में इजरायल के चल रहे सैन्य अभियान के कारण ईरान स्विट्जरलैंड में अपना प्रतिनिधिमंडल भेजने में देरी कर रहा है। वेंस, जो शुरू में व्यक्तिगत रूप से ईरान के साथ युद्ध में जाने को लेकर आशंकित थे, तेजी से इस संघर्ष में प्रशासन का चेहरा बन गए हैं और इस समझौते का बचाव करने में मुखर रहे हैं।

End of Feed