...वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर क्यों थे श्रद्धालु? उन्हें क्यों नहीं रोका गया; खराब मौसम पर CM उमर ने श्राइन बोर्ड पर उठाये सवाल

Vaishno Devi Yatra Route Landslide : जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सवाल किया कि जब आपदा की चेतावनी दी गई थी, तब अधिकारियों ने वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को चलने से क्यों नहीं रोका? सीएम ने अधिकारियों से सवाल किया कि ये लोग यात्रा मार्ग पर क्यों थे? उन्हें क्यों नहीं रोका गया? उन्हें सुरक्षित स्थान पर क्यों नहीं ले जाया गया?

Vaishno Devi Yatra Route Landslide : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा स्थित माता वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को खराब मौसम के दौरान त्रिकुटा पहाड़ी में भूस्खलन से हुई 34 मौतों के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने अधिकारियों से सवाल किये। मुख्यमंत्री ने बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नियंत्रण वाले वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के उस फैसले पर सवाल उठाया, जिसमें भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद तीर्थयात्रा जारी रखने की अनुमति दी गई थी। अब्दुल्ला ने कहा कि हमें इसके बारे में बाद में बात करनी होगी। जब हमें मौसम के बारे में पता था, तो क्या हमें उन लोगों की जान बचाने के लिए कुछ कदम नहीं उठाने चाहिए थे? मौसम की चेतावनी हमें कुछ दिन पहले ही मिल गई थी।

Vaishno Devi Yatra Route Landslide

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड

न्यूज एजेंसी भाषा के हवाले से सीएम ने अधिकारियों से सवाल किया कि ये लोग यात्रा मार्ग पर क्यों थे? उन्हें क्यों नहीं रोका गया? उन्हें सुरक्षित स्थान पर क्यों नहीं ले जाया गया? इस पर बाद में चर्चा होनी चाहिए। हमें 29 से 30 लोगों की मौत होने का दुख है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, क्योंकि बचाव दल ने मलबे के नीचे से और शव निकाले हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में पर्वतीय क्षेत्र में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर एक दिन पहले भूस्खलन हुआ था।

End of Feed