Uttrakhand Chardham Yatra: 'चारधाम यात्रा' को लेकर राज्य सरकार ने कसी कमर, मुख्यमंत्री धामी ने दिए जरूरी निर्देश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2023, 06:00 PM IST

Uttarakhand Char Dham Yatra News: 22 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री धाम और फिर 25 अप्रैल को श्री केदारनाथ एवं 27 अप्रैल को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को कराए जाएंगे चारधामों के दर्शन
  • स्थानीय निवासियों को चारधाम दर्शन हेतु नहीं होगी पंजीकरण की अनिवार्यता
  • अपनी यात्रा व्यय का 05 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों पर खर्च करने की अपील

Uttarakhand Char Dham Yatra Latest News: चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार की ओर से पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा में दर्शन करवाये जायेंगे। जिन श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए होटलों एवं होमस्टे में बुकिंग करा ली है, उनकी दर्शन के लिए भी व्यवस्था की जाए।

uttrakhand cm pushkar dhami on Uttrakhand Chardham Yatra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए

चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए ये निर्देश

End of Feed