देश

No confidence Motion: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 28, 2023, 05:51 PM IST

No confidence Motion: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विपक्ष के निशाने पर हैं। विपक्ष उनपर पक्षपात करने का आरोप लगा रहा है। राहुल गांधी खुद भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संसद में बोलने के दौरान माइक बंद होने का मुद्दा उठा चुके हैं।

Image

विपक्ष ने लगाया लाकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर पक्षपात करने का आरोप

Photo : ANI

No confidence Motion: कांग्रेस (Congress) समेत कई विपक्षी पार्टियां राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के मुद्दे पर अब संसद के अंदर बड़ी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अब अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस कर रही विपक्षी दलों से बात

न्यूज एंजेंसी ANI ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। ANI ने सूत्रों के हवाले से कहा- "विपक्षी दल सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। कांग्रेस सांसदों की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा गया था, कांग्रेस इस संबंध में अन्य विपक्षी दलों से बात कर रही है।"

congress (2)

congress (2)

क्यों उठाया ये कदम

कांग्रेस ने यह कदम लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल गांधी को सांसद के रूप में अयोग्य ठहराए जाने के कुछ दिनों बाद सामने आया है। राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने 2019 के मानहानि के मामले में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई है। सदस्यता रद्द करने के बाद अब राहुल गांधी को घर खाली करने का भी नोटिस मिला है।

बजट सत्र के दौरान हंगामा

संसद के बजट सत्र में अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) जांच की मांग विपक्ष कर रहा है। जिसे लेकर संसद कई बार स्थगित भी हो चुका है। इसके बाद राहुल गांधी को सदन से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस सांसदों ने काले कपड़े पहनकर अध्यक्ष की कुर्सी पर कागज के टुकड़े फेंके। अध्यक्ष के सभागार से चले जाने के बाद आसन पर बैनर भी फेंके गए।

विपक्ष का आरोप

राहुल गांधी, लोकसभा में बोलने को लेकर लगातार अध्यक्ष पर आरोप लगाते रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दावा किया था कि संसद में उनके बोलने के समय माइक बंद कर दिया जाता है। इसके बाद बजट सत्र के दौरान सदन म्यूट करने का भी आरोप लग चुका है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article