देश

अपहरण के बाद गोलीकांड की बारी, उम्रकैद के बाद क्या अतीक अहमद को होगी फांसी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 28, 2023, 06:09 PM IST

सालों तक जिस प्रयागराज में अतीक अहमद की तूती बोलती थी। उसी प्रयागराज में उसका पहला हिसाब पूरा हुआ। अतीक को उम्रकैद की सजा हो गई लेकिन अभी भी उमेशपाल के परिवार और दूसरे लोग उसके लिए फांसी की मांग कर रहे हैं।

माफिया अतीक अहमद के खिलाफ पहली बार सजा का ऐलान हुआ है। उमेश पाल किडनैपिंग केस में अतीक अहमद को अदालत ने आजीवन कारावास का ऐलान कर दिया। अतीक अहमद का आपराधिक इतिहास करीब 43 साल पुराना है। 100 से ज्यादा आपराधिक मामले उस पर दर्ज हैं। गवाहों को डराकर, धमकाकर और अपने रसूख का इस्तेमाल कर अतीक अब तक अपने केसों को टालता आ रहा था, लेकिन योगी सरकार में जैसे ही उस पर शिकंजा कसा, अदालतों में पैरवी जोरदार तरीके से हुई, माफिया घुटनों के बल आने लगा।

सालों तक जिस प्रयागराज में अतीक की तूती बोला करती थी, उसी प्रयागराज में उसका पहला हिसाब पूरा हुआ। अतीक को आज जरूर उम्रकैद की सजा हुई लेकिन अभी भी उमेशपाल के परिवार और दूसरे लोग उसके लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। अदालत में अतीक के सामने उसके खिलाफ वकीलों ने नारे लगाए और फांसी की मांग की।

जिस प्रयागराज में अतीक का राज चलता था, उसी प्रयागराज में उसके खिलाफ फांसी दो के नारे लगे। अदालत के फैसले के बाद उमेश पाल के परिजनों ने सुकून तो जताया लेकिन मांग कर दी कि अब जल्द उमेश पाल के मर्डर केस का भी फैसला आ जाए और अतीक को फांसी हो।

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अतीक को सजा के ऐलान के बाद फैसले का स्वागत किया और दो टूक कह दिया कि माफियाओं का सफाई अभियान जारी रहेगा। फैसले के बाद यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भी मीडिया के सामने आए और पुलिस के एंटी माफिया ऑपरेशन के बारे में बात की।

आज के सवाल

अतीक को उम्रकैद, क्या जल्द ही फांसी की सजा होगी?

क्या अतीक की पत्नी और बेटों का भी हिसाब भी होने वाला है?

योगी आदित्यनाथ ने जो कह दिया, वो आज साबित हो गया?

क्या माफिया को दुर्दिन दिखने लगे ?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!