उत्तरकाशी टनल हादसाः रेस्क्यू का 11वां दिन, क्षैतिज ‘ड्रिल' ही दूसरा बेस्ट विकल्प; पर खड़ी हैं चट्टान सरीखी चुनौतियां

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 22, 2023, 11:17 AM IST

Uttarkashi Tunnel Collapse Latest Updates: वैसे, टनल हादसे के 10वें दिन मंगलवार को 41 मजदूरों का पहली बार वीडियो सामने आया, जिससे मालूम चला कि सभी मजदूर ठीक हैं। वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद रेस्क्यू टीम का उत्साह भी बढ़ गया।

Uttarkashi Tunnel Collapse Latest Updates: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए सिलक्यारा सुरंग (निर्माणाधीन) हादसे में बुधवार (22 नवंबर, 2023) को रेस्क्यू ऑपरेशन के 11वें दिन के तहत 41 जिंदगियों (फंसे मजदूरों) को बचाने के लिए पुरजोर कोशिशें की गईं। बुधवार (22 नवंबर, 2023) को मिले ताजा अपडेट के मुताबिक, सिल्कयारा छोर की तरफ की 38 मीटर तक खुदाई हो गई है।

India Tunnel Collapse

Uttarkashi Tunnel Collapse: निर्माणाधीन सुरंग के भीतर 41 मजदूर फंसे हैं। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

मजूदरों तक पहुंचने के लिए अमेरिकन ऑगर मशीन से 53 मीटर तक की खुदाई करनी है। फिलहाल ड्रिलिंग से जुड़ा काम तेजी से चल रहा है, जिसके लिए पहले 900 एमएम में 800 एमएम पाइप लगाया गया और फिर 800 एमएम के अंदर 700 एमएम का पाइप फिट किया गया। वहीं, बरकोट की तरफ ड्रिलिंग शुरू हो गई है। मजदूरों के पहुंचने के लिए 450 मीटर खुदाई करनी है, जिसमें 12 मीटर तक काम हो चुका है।

End of Feed