उत्तराखंड: श्रद्धालुओं को भारी न पड़ जाए चार धाम यात्रा, सड़कों की हालत बेहद खतरनाक

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 12, 2023, 05:14 PM IST

केदारनाथ मंदिर से ठीक 40 किमी पहले सड़क का हाल बदहाल हो चुका है। लगातार पहाड़ दरक रहा है और सड़कें ऊबड़ खाबड़ हो चुकी हैं।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत इसी महीने के अंत में शुरू होने जा रही है। श्रद्धालुओं को इसका बेसब्री से इंतजार है और सरकार भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कोई भी कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। हालांकि उत्तराखंड के धामों की सड़क मार्ग की स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है। इन्हें देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि कभी भी दुर्घटना घट सकती है।

kedarnath-temple-

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा

उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए अब तक 10 लाख यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। ऐसे में सड़क मार्ग ऑल वेदर रोड्स के तहत पहाड़ को काट कर चौड़ीकरण किया जा रहा है। लेकिन केदारनाथ मंदिर से ठीक 40 किमी पहले सड़क का हाल बदहाल हो चुका है। लगातार पहाड़ दरक रहा है और सड़कें ऊबड़ खाबड़ हो चुकी हैं। छोटी सी भूल आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

End of Feed