उत्तराखण्ड सरकार आयोजित करेगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, दिल्ली में उद्योग जगत के दिग्गजों से मिले मुख्यमंत्री धामी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2023, 05:03 PM IST

Global Investors Summit 2023 Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को ध्यान में रखते हुये उत्तराखण्ड राज्य द्वारा राज्य की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिये सशक्त उत्तराखण्ड मिशन लॉच किया गया है, जिसके अन्तर्गत अगले 5 वर्षों में राज्य की जीएसडीपी दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

Global Investors Summit 2023 Uttarakhand: उत्तराखण्ड सरकार इस वर्ष ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 आयोजित करने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सोमवार देर शाम उद्योग जगत के लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम में इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई।

Uttarakhand CM Pushkar singh Dhami

सीएम ने फिक्की और सीआईआई के साथ भी विचार विमर्श किया और उनके सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार उद्यमियों को हर प्रकार की सहूलियत दे रही है। उन्होंने उद्यमियों का उत्तराखण्ड को अपनी कर्मभूमि बनाने का आह्वान किया। उत्तराखण्ड को देश में तेजी से विकास करने वाला राज्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे उद्यमी राज्य के ब्रांड एम्बेसडर हैं। संवाद के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखने के साथ राज्य में निवेश की भी सहमति जताई।

End of Feed