Uttarakhand: सीएम धामी ने 17 विभागों की 122 योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण, जानें खास बातें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2024, 05:45 PM IST

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में 8275.51 करोड़ की 17 विभागों की 122 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने ऊर्जा विभाग की प्रदेश में प्रीपेड मीटर योजना का शिलान्यास किया। सीएम ने बताया कि पिछले दो माह में प्रदेश में किया गया लगभग 18 हजार करोड़ की योजनाएं शुरू हुईं।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 17 विभागों की 8275.51 करोड़ की 122 विभिन्न योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 11 विभागों की 1048.15 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं 15 विभागों की 7227.36 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

CM Pushkar Singh Dhami

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की 2027 करोड़ की प्रीपेड मीटर योजना का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट का भी वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सचिव ऊर्जा एवं एमडी पिटकुल पी.सी. ध्यानी द्वारा 5 करोड़ का लाभांश का चेक भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न उद्यमियों को सौर ऊर्जा परियोजनाओं के आवंटन पत्र के साथ ही मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के व्यक्तिगत लाभार्थियों के आवंटन पत्र भी प्रदान किये।

End of Feed