उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा, अधिकारियों को दिए राहत-बचाव के निर्देश

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 13, 2023, 06:16 PM IST

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

Uttarakhand Rain: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के विभिन्न क्षेत्रों लक्सर बाजार मदारपुर, शाहपुर बस्ती, प्रहलादपुर, हस्तमौली में अतिवृष्टि और सोनाली नदी के कारण हुए जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का रेस्क्यू बोट व ट्रैक्टर में बैठकर स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लक्सर क्षेत्र में सोनाली व अन्य नदियों से होने वाले जल भराव की स्थिति के प्रभावी रोकथाम के लिये फ्लड मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए।

CM Dhami

तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाए कि प्रभावितों को रहने खाने व अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो। पेयजल के साथ ही बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द की जाए। जल जनित रोगों से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यस्थाएं की जाए।

End of Feed