Chamoli Avalanche: उत्तराखंड के माणा गांव में लापता हुए आखिरी मजदूर का शव मिला, मृतकों की संख्या 8 हुई

Uttarakhand Chamoli Avalanche Update: भारतीय वायुसेना ने रविवार को खोज और बचाव अभियान में तैनाती के लिए ड्रोन आधारित इंटेलिजेंट बरीड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम को हवाई मार्ग से उतारा।

Uttarakhand Chamoli Avalanche Update: उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ के पास माणा गांव में सीमा सड़क संगठन (BRO) के शिविर पर हुए हिमस्खलन के कारण लापता चारों मजदूरों के शव रविवार को बरामद हो गए, जिससे हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि आखिरी लापता मजदूर का शव भी मिल गया है और उसके साथ ही माणा गांव में चलाया जा रहा बचाव अभियान संपन्न हो गया।

Uttarakhand Chamoli Avalanche Update

माणा गांव में हिमस्खलन के कारण लापता चारों मजदूरों के शव रविवार को बरामद हो गए

चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान हिमस्खलन के कारण लापता चारों मजदूरों के शव बरामद होने की पुष्टि की। उन्होंने गोपेश्वर में बताया कि शुक्रवार को हुए हिमस्खलन के कारण 54 मजदूर बर्फ में फंस गए थे, जिनमें से 46 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि आठ अन्य की मौत हो गई।

End of Feed