देश

SEBI चीफ रहीं माधबी पुरी बुच पद छोड़ते ही मुश्किल में घिरीं, कोर्ट ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

ex sebi chief madhabi puri buch in trouble: सेबी चीफ माधबी बुच पद छोड़ते ही मुश्किल में घिरीं, धोखाधड़ी के मामले में FIR का आदेश हुआ है

Image

SEBI चीफ रहीं माधबी पुरी बुच

मुंबई की एक विशेष अदालत ने कथित शेयर बाजार धोखाधड़ी और नियामक उल्लंघन के एक मामले में माधबी बुच के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है, कोर्ट ने माधबी बुच के अलावा BSE और सेबी के कुछ शीर्ष अधिकारियों पर भी FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।

बता दें कि मुंबई की एक स्पेशल एंटी करप्शन ब्यूरो कोर्ट ने पूर्व सेबी चीफ माधवी पुरी बुच और 5 अन्य अधिकारियों के खिलाफ कथित शेयर बाजार धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया।

गौर हो कि सेबी की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं, हाल ही में उन्होंने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था।

कोर्ट ने जांच की निगरानी करने का फैसला किया है और 30 दिनों के अंदर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। जज ने आदेश में कहा, 'नियमों में चूक और मिलीभगत के प्राइम फेसी सबूत हैं, जो एक निष्पक्ष और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।'

बुच ने हाल में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया और उनकी जगह तुहीन कांत पांडे को नया सेबी प्रमुख बनाया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!