देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया बता दें कि पहाड़ी समुदाय के लोगों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी देने के बाद से लगातार उनके इस्तीफे की मांग हो रही थी।

Image

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान की गई विवादित टिप्पणी के चलते इस्तीफा दे दिया है।बता दें कि पहाड़ी समुदाय के लोगों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी देने के बाद से लगातार उनके इस्तीफे की मांग हो रही थी।उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि जिस तरह से वातावरण बनाया गया उससे आहत हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज मेरे प्रदेश ने मेरे प्रति वातावरण बनाया गया उससे मुझे कष्ट है और

आंदोलनकारी रहते हुए मैने बहुत संघर्ष किया।मुजफ्फरनगर कांड के समय मै अकेले ट्रक में बैठ कर गया, जिसने इस उत्तराखंड की बनाने में लाठियां खाईं और अहम भूमिका निभाई उसको टारगेट बनाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि मेरी बातों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया वहीं आगे कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में मेरी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article