Imran Masood: जिस कांग्रेस को 'लात' मारकर गए थे इमरान मसूद उसी में लौटे, सपा-बसपा में नहीं मिला भाव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 7, 2023, 07:32 PM IST

Imran Masood: इमरान मसूद बसपा, सपा और कांग्रेस में पहले भी रह चुके हैं। कांग्रेस में घर वापसी पर मसूद ने कहा कि वह अब 'कब्र में जाने तक' कांग्रेस में बने रहेंगे। मसूद का कहना था कि कांग्रेस छोड़ने को लेकर वह शर्मिंदा हैं।

Imran Masood: उत्तर प्रदेश के कद्दावर मुस्लिम नेता इमरान मसूद एक बार फिर से कांग्रेसी हो गए हैं। जिस कांग्रेस को लात मारकर इमरान मसूद यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ गए थे, अब फिर से कांग्रेस में आ गए हैं। इमरान मसूद ने इसे अपनी घर वापसी बताते हुए कहा कि वो आलाकमान के फैसले के अनुसार पार्टी में काम करेंगे।

imran masood

कांग्रेस में शामिल हुए यूपी के कद्दावर मुस्लिम नेता इमरान मसूद

End of Feed