देश

Maharashtra: किसानों ने अजित पवार के काफिले पर बरसाए प्याज और टमाटर, दिखाए काले झंडे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2023, 05:35 PM IST

Maharashtra: जब अजित पवार ओझर हवाई अड्डे से डिंडोरी जा रहे थे। इसी दौरान उनके वाहनों के काफि‍ले को गुस्साए किसानों ने रोक दिया। उन्‍होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही कारों को प्याज और टमाटर से निशाना बनाया।

Image

अजीत पवार को काफिल पर किसानों का हमला

Photo : BCCL

Maharashtra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार उस समय असमहज हो गए, जब उनके काफिले पर गुस्साए किसानों ने प्याजों और टमाटरों से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं अजित पवार के काफिले को रोक भी लिया और उसे काले झंडे भी दिखाए। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और अजित पवार के काफिले को वहां से निकाला।

कहां हुई घटना

न्यूज एजेंसी आईएनएस के अनुसार यह घटना तब हुई, जब अजित पवार ओझर हवाई अड्डे से डिंडोरी जा रहे थे। इसी दौरान उनके वाहनों के काफि‍ले को गुस्साए किसानों ने रोक दिया। उन्‍होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही कारों को प्याज और टमाटर से निशाना बनाया। इसके बाद निकटवर्ती कलवान से पुलिस का एक बड़ा दल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

क्या बोले किसान

किसानों ने वीआईपी काफिले को काले झंडे दिखाए, प्याज पर निर्यात शुल्क वापस लेने और किसानों के लिए उचित आजीविका सुनिश्चित करने के लिए टमाटर के लिए अच्छा समर्थन मूल्य देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में से एक ने वहां मीडियाकर्मियों से कहा- "हम सरकार की नीतियों की निंदा करते हैं, किसान मर रहे हैं, हम प्याज पर निर्यात शुल्क वापस लेना और टमाटर के लिए उपयुक्त न्यूनतम समर्थन मूल्य चाहते हैं।"

क्यों हैं नाराज

गौरतलब है कि मई-अगस्त के बीच टमाटर की कीमतें 200 रुपये से अधिक होने के बाद, अब खुदरा दरें 12-18 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच हैं। इसी तरह, नासिक में प्याज के थोक कारोबारी इस पर निर्यात शुल्क हटाने की मांग को लेकर 13 दिनों की हड़ताल पर चले गए। सरकार के आश्वासन के बाद 3 अक्टूबर को हड़ताल समाप्त कर दी गई थी, लेकिन थोक व्यापारियों ने अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा वे फिर से हड़ताल करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article