देश

ईडी के लॉकअप में पेस्ट कंट्रोल...संजय सिंह बोले जबरन थाने में शिफ्ट करना चाहते हैं अधिकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2023, 06:16 PM IST

Sanjay Singh News: संजय सिंह ने शिफ्टिंग का विरोध किया। उन्होंने याचिका में कहा कि उन्हें लॉकअप के बाहर सोने के लिए मजबूर किया गया और उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

Image

संजय सिंह

Photo : BCCL

Sanjay Singh News: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह ने दिल्ली की एक अदालत को बताया कि ईडी उन्हें बिना सीसीटीवी कैमरे वाले स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिफ्ट करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, ईडी ने अदालत को बताया कि जिस लॉकअप में संजय सिंह को रखा गया था वहां पेस्ट कंट्रोल कराया जाना था, जिस कारण वह संजय सिंह को तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में शिफ्ट करना चाहती थी।

वहीं याचिका में संजय सिंह ने शिफ्टिंग का विरोध किया। उन्होंने याचिका में कहा कि उन्हें लॉकअप के बाहर सोने के लिए मजबूर किया गया और उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। याचिका का निस्तारण करते हुए विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने कहा कि ईडी ने स्पष्ट किया कि उसका संजय सिंह को स्थानांतरित करने का कोई इरादा नहीं था और कीट नियंत्रण पूर्व नियोजित था।

संजय सिंह ने शिफ्टिंग का किया था विरोध

बता दें, संजय सिंह ने शिफ्टिंग का विरोध करते हुए याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में कहा गया था कि ईडी अधिकारी जबरन उन्हें तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में शिफ्ट करना चाहते हैं। हालांकि, सुनवाई के दौरान ईडी ने बताया कि ईडी आफिस में एक ही लॉकअप है, जहां पेस्ट कंट्रोल का काम पूरा हो चुका है और अब उन्हें कहीं शिफ्ट करने का इरादा नहीं है।

संजय सिंह ने ईडी के बयान को बताया बेतुका

अदालत में सुनवाई के दौरान संजय सिंह ने ईडी के बयान को बेतुका बताया। उन्होंने कहा, ये सिस्टम का मजाक है कि हेडक्वार्टर में एक ही लॉक अप है। बता दें, ईडी द्वारा संजय सिंह के परिसरों की घंटों तक तलाशी लेने के बाद बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। गुरुवार को ईडी को राज्यसभा सांसद की पांच दिन की हिरासत दी गई थी। संजय सिंह की ईडी हिरासत में पहली रात गुरुवार, 5 अक्टूबर को थी - जब देर रात ईडी ने संजय सिंह को स्थानांतरित करने की कोशिश की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट