देश

Imran Masood: जिस कांग्रेस को 'लात' मारकर गए थे इमरान मसूद उसी में लौटे, सपा-बसपा में नहीं मिला भाव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 7, 2023, 07:32 PM IST

Imran Masood: इमरान मसूद बसपा, सपा और कांग्रेस में पहले भी रह चुके हैं। कांग्रेस में घर वापसी पर मसूद ने कहा कि वह अब 'कब्र में जाने तक' कांग्रेस में बने रहेंगे। मसूद का कहना था कि कांग्रेस छोड़ने को लेकर वह शर्मिंदा हैं।

Image

कांग्रेस में शामिल हुए यूपी के कद्दावर मुस्लिम नेता इमरान मसूद

Imran Masood: उत्तर प्रदेश के कद्दावर मुस्लिम नेता इमरान मसूद एक बार फिर से कांग्रेसी हो गए हैं। जिस कांग्रेस को लात मारकर इमरान मसूद यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ गए थे, अब फिर से कांग्रेस में आ गए हैं। इमरान मसूद ने इसे अपनी घर वापसी बताते हुए कहा कि वो आलाकमान के फैसले के अनुसार पार्टी में काम करेंगे।

राहुल गांधी की तारीफ

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में इमरान मसूद ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मसूद ने कांग्रेस में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। मसूद ने संवादाताओं से कहा- "राहुल गांधी जी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद पूरे देश में पर‍िवर्तन का माहौल बना है। इसका असर ह‍िमाचल प्रदेश और कर्नाटक के चुनाव में द‍िखाई द‍िया। आज कांग्रेस में शाम‍िल होने पर मैं हृदय की गहराई से धन्‍यवाद करता हूं।"

'कब्र में जाने तक कांग्रेस में रहेंगे'

इमरान मसूद बसपा, सपा और कांग्रेस में पहले भी रह चुके हैं। कांग्रेस में घर वापसी पर मसूद ने कहा कि वह अब 'कब्र में जाने तक' कांग्रेस में बने रहेंगे। मसूद का कहना था कि कांग्रेस छोड़ने को लेकर वह शर्मिंदा हैं। प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात होने पर उनसे माफ़ी मांगेंगे क्योंकि उन्होंने कांग्रेस महासचिव का विश्वास तोड़ा था।

कौन हैं इमरान मसूद

मसूद को गत 29 अगस्त को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासित कर दिया गया था। पूर्व केन्द्रीय मंत्री रशीद मसूद के भतीजे और सहारनपुर की तत्‍कालीन मुजफ्फ्फराबाद (अब बेहट) सीट से विधायक रहे इमरान मसूद का नाम पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के अहम मुस्लिम नेताओं में शुमार किया जाता है। वह 2014 और 2019 में सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इमरान मसूद उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनवरी 2022 में कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गये थे। विधानसभा चुनाव के बाद सितंबर 2022 में उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

चुनाव आयुक्त संधू और जोशी की शिकायत पर कैबिनेट सचिवालय ने नहीं की कार्रवाई, कहा- 'हस्तक्षेप माना जाएगा'; RTI का बड़ा खुलासा

चुनाव आयुक्त संधू और जोशी की शिकायत पर कैबिनेट सचिवालय ने नहीं की कार्रवाई, कहा- 'हस्तक्षेप माना जाएगा'; RTI का बड़ा खुलासा