Uttar Pradesh: तीन तलाक देकर घर से निकाला, फिर हुआ निकाह हलाला; छह लोगों के खिलाफ FIR

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2024, 08:42 PM IST

Halala in UP: तीन तलाक और हलाला से प्रताड़ित महिला की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता के पति ने मारपीट कर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया और पुलिस के सुलह कराने के बाद 30 दिसंबर को वह वापस ससुराल चली गयी।

Triple Talaq and Halala Case: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक महिला को कथित तौर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, तीन तलाक देकर घर से बाहर निकालने और हलाला कराने के लिए पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, जिले के खोंडारे थाने में करीब एक सप्ताह पूर्व प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

Triple Talaq and Halala

सांकेतिक तस्वीर।

तीन तलाक देकर घर से निकाला, फिर हुआ हलाला

पुलिस ने पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि महिला का निकाह 25 सितम्बर 2023 को तसौव्वर नाम के व्यक्ति के साथ हुआ था और जब पीड़िता ससुराल पहुंची तो उसे मालूम हुआ कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है और उसके पांच बच्चे हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पिछले वर्ष 10 दिसंबर को पीड़िता के पति ने मारपीट कर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया और पुलिस के सुलह कराने के बाद 30 दिसंबर को वह वापस ससुराल चली गयी।

End of Feed