आतंकवाद का राज्य की नीति के रूप में इस्तेमाल पूरी तरह अस्वीकार्य, एस. जयशंकर की खरी-खरी

राजधानी नई दिल्ली में चिन्मय मिशन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने विश्व शांति, कूटनीति और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता पर अपनी बात रखी।

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को आतंकवाद और वैश्विक संघर्षों पर भारत का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि आतंकवाद को "राज्य की नीति के एक साधन" के रूप में इस्तेमाल करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद को कभी भी जायज या न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता। राजधानी नई दिल्ली में चिन्मय मिशन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने विश्व शांति, कूटनीति और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता पर अपनी बात रखी।

jaishankar

एस जयशंकर (File photo)

जयशंकर ने कहा, आतंकवाद शांति के लिए एक और घातक खतरा है। इसे कभी उचित नहीं ठहराया जा सकता। इसके लिए कभी तर्क नहीं दिए जा सकते। दुनिया को इस साझा खतरे के प्रति अधिक सतर्क और जागरूक होना चाहिए और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का मुकाबला करने के लिए अधिक दृढ़ संकल्प के साथ एकजुट होना चाहिए।

End of Feed