भारत आ रहे हैं अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जानें उनके इस दौरे से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातें

US Vice President JD Vance will visit to India: जेडी वेंस की भारत यात्रा भारत के लोगों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं कि उनकी पत्नी उषा चिलकुरी का पैतृक स्थान आंध्र प्रदेश में है। उनकी पत्नी उषा के माता पिता अमेरिका चले गए थे उषा का जन्म वहीं हुआ था और वे पहली बार भारत आ रही हैं ।

World News: पूरी दुनिया में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की नई टैरिफ नीति को लेकर मचे हड़कंप के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति अगले सप्ताह भारत के दौरे पर रहेंगे। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों की दृष्टि से उपराष्ट्रपति जे डी वेंस की ये यात्रा बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है । उपराष्ट्रपति अपनी भारतीय मूल की पत्नी उषा और अपने बच्चों के साथ भारत आ रहे हैं, वे जयपुर आगरा और हैदराबाद जाएंगे। ये उनका एक तरह से निजी दौरा है, लेकिन इसमें आधिकारिक पहलू भी शामिल रहेगा।

US Vice President JD Vance

जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति।

अपनी यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी से मिलेंगे जेडी वेंस

जे डी वैंस 21 अप्रैल को भारत आ रहे हैं और 24 अप्रैल तक भारत में रहेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी यात्रा के पहले चरण में मिलेंगे, क्योंकि मोदी 22 अप्रैल को सऊदी अरब जा रहे हैं। इससे पहले दोनों पेरिस में इसी साल कृत्रिम मेधा शिखर सम्मेलन में मिले थे। मोदी वेंस के बेटे विवेक के जन्मदिन में शामिल हुए थे और उसको खिलौने भेंट किए थे । ट्रंप-2 सरकार के किसी वरिष्ठ पदाधिकारी से मोदी की ये पहली मुलाकात थी ।

End of Feed