यूएस उप-राष्ट्रपति ने की पीएम से मुलाकात, अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद पहुंचे जयपुर, जेडी वेंस बोले- मोदी एक महान नेता

इटली की यात्रा के बाद वेंस और उनका परिवार चार दिवसीय भारत यात्रा पर आज सुबह दिल्ली पहुंचे। 2013 में जो बाइडन के नई दिल्ली आने के बाद वे 12 साल में भारत आने वाले पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं।

PM Modi holds talks with JD Vance: भारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए चल रही बातचीत की पृष्ठभूमि में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों नेता भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक संबंधों को और आगे बढ़ाने के तरीकों के साथ-साथ वाशिंगटन की व्यापार नीति पर नई दिल्ली की चिंताओं पर चर्चा की।

JD vance-PM Modi

पीएम मोदी की जेडी वेंस परिवार से मुलाकात

दोनों ने भारत अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की। ऊर्जा, रक्षा, सामरिक तकनीक और अन्य क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के निरंतर चल रहे प्रयत्नों पर भी दोनों ने चर्चा की। आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक विषयों पर मोदी और वेंस ने विचारों का आदान प्रदान किया और कहा कि संवाद और कूटनीति ही आज के युग में आगे बढ़ने का सर्वोत्तम तरीका है । भारत अमेरिका के बीच आपसी हित के व्यापार समझौते के लिए हो रही वार्ताओं में हो रही महत्वपूर्ण प्रगति का दोनों नेताओं ने स्वागत किया।

End of Feed