अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात; व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया।

चार दिवसीय भारत यात्रा पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान उनके बीच सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अमेरिका-भारत सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर सार्थक चर्चा हुई। इतना ही नहीं मार्को रूबियो ने राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया है।

मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात.

मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात. (फोटो- ani)

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी जानकारी

मार्को रूबियो और मोदी की मुलाकात के बारे में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा,"सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अमेरिका-भारत सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर हमारी सार्थक चर्चा हुई। ये ऐसे क्षेत्र हैं जो हमारे दोनों देशों को मजबूत करते हैं और एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देते हैं। भारत संयुक्त राज्य अमेरिका का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।"

End of Feed