US Iran War: अमेरिका- ईरान जंग पर क्या है भारत का रुख, संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर देंगे जवाब

US Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) सोमवार को लोकसभा में क्षेत्र की स्थिति पर बयान देंगे। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू हो रहा है। संशोधित कार्यसूची के अनुसार, जयशंकर सदन को मिडिल ईस्ट के हालात और भारत की स्थिति से अवगत कराएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, क्षेत्र में हवाई सेवाएं आंशिक रूप से बहाल होने के बाद अब तक 52,000 से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया जा चुका है।

US Iran War: विदेश मंत्री एस जयशंकर पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) की स्थिति के संबंध में सोमवार को लोकसभा में बयान देंगे। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। रविवार शाम को जारी लोकसभा की नौ मार्च की संशोधित कार्यसूची के अनुसार, ’’डॉ. एस. जयशंकर पश्चिम एशिया की स्थिति के संबंध में एक बयान देंगे।’’ शनिवार तक, लोकसभा अध्यक्ष पद से ओम बिरला को हटाने की मांग वाला विपक्ष समर्थित प्रस्ताव ही सोमवार के लिए सूचीबद्ध एकमात्र आधिकारिक एजेंडा था।

s jaishankar

एस जयशंकर पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) की स्थिति के संबंध में सोमवार को लोकसभा में बयान देंगे।

52,000 से अधिक भारतीय लौटे स्वदेश

विपक्ष ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर सदन में चर्चा की मांग की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि क्षेत्र में हवाई मार्ग के आंशिक रूप से खोले जाने के बाद 52,000 से अधिक भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं।

End of Feed