होर्मुज संकट के बीच भारत को बड़ी राहत! चीन जा रहा रूसी तेल टैंकर पहुंचा मंगलौर बंदरगाह; देखिए Exclusive Video

ईरान जंग के कारण तेल सप्लाई बाधित होने की खबरों के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। चीन जा रहा है एक रूसी तेल से भरा टैंकर भारत पहुंच गया है। देखिए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

US Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच रूसी तेल टैंकर, (एक्वा टाइटनपाइक्सिस पायनियर) मालवाहक जहाज रविवार (22 मार्च) को भारत के मंगलौर बंदरगाह पर पहुंचा। यह जहाज मूल रूप से चीन जा रहा था और दक्षिण चीन सागर में यात्रा कर रहा था, तभी इस सप्ताह की शुरुआत में इसने भारत की ओर यू-टर्न लिया।

us iran war

रूसी तेल टैंकर, (एक्वा टाइटनपाइक्सिस पायनियर) मालवाहक जहाज की फाइल फोटो।

अमेरिका से एलपीजी जहाज पहुंचा भारत

इससे पहले आज सुबह अमेरिका के टेक्सास से एलपीजी ले जा रहा मालवाहक जहाज पाइक्सिस पायनियर भी न्यू मंगलौर बंदरगाह पर पहुंचा।गौरतलब है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर बहुत अधिक निर्भर है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के माध्यम से तेल और गैस का आयात देश के लिए महत्वपूर्ण है। युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कॉमर्शियल जहाजों की आवाजाही ठप्प हो चुकी है। हालांकि, भारतीय ध्वज वाले जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है, जिससे देश को कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति पर कुछ दबाव कम हुआ है।

End of Feed