पाक में अमेरिकी राजदूत ने 'आजाद कश्मीर' का किया जिक्र, भारत ने जताया कड़ा ऐतराज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 12:27 PM IST

पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम ने हाल ही में पीओके का दौरा किया था। भारत सरकार ने उस विजिट पर अमेरिका के साथ कड़ा ऐतराज दर्ज कराया है।

अतंरराष्ट्रीय राजनीति में एक देश दूसरे के खिलाफ तरह तरह के हथकंडों का इस्तेमाल करते हैं ताकि उनका दबाव बना रहे हैं। अगर आप अमेरिका, भारत, पाकिस्तान और चीन के संबंध को देखें तो उतार चढ़ाव का दौर दिखाई देता रहा है। जम्मू-कश्मीर का एक हिस्सा जिसे पाकिस्तान अपना बताता वो इस वजह से चर्चा में है क्योंकि पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत डोनाल्ड ब्लोम ने इस हफ्ते दौरा किया था। उनके इस दौरे पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि अमेरिकी राजनयिक को यह समझना चाहिए कि पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू कश्मीर का हिस्सा आजाद कश्मीर नहीं है बल्कि पाकिस्तान का अनधिकृत कब्जा है। बता दें कि अमेरिकी राजनयिक पाकिस्तान के साथ आर्थिक ,सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए पीओके के दौरे पर थे।

donald blome

पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत

इल्हाम ओमर भी कर चुकी हैं विवादित टिप्पणी

End of Feed