दिल्ली में बनेगा अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान, PM मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक,रियल-टाइम डेटा और तकनीक से होगी निगरानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7, लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली में यमुना नदी की सफाई और पुनर्जीवन की स्थिति की समीक्षा के लिए एक व्यापक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री, जल शक्ति मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7, लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली में यमुना नदी की सफाई और पुनर्जीवन की स्थिति की समीक्षा के लिए एक व्यापक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री, जल शक्ति मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

DELHI CABINET

अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान" तैयार करने और उसे मास्टर प्लान के साथ जोड़ने का निर्देश

बैठक में यमुना नदी की सफाई के लिए योजना की समीक्षा की गई, जिसमें अल्पकालिक (3 महीने), मध्यम अवधि (3 महीने से 1.5 वर्ष) और दीर्घकालिक (1.5 से 3 वर्ष) गतिविधियों को शामिल किया गया। इन गतिविधियों में नालों का प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवेज और डेयरी अपशिष्ट का प्रबंधन, औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन, अपशिष्ट जल उपचार अधोसंरचना में अंतर की पहचान, नदी के प्रवाह में सुधार, बाढ़ मैदान संरक्षण, ग्रीन रिवर फ्रंट का विकास और जन सहभागिता जैसे बिंदु शामिल रहे।

End of Feed