देश

'UPSC के पास मुझे बर्खास्त करने का अधिकार नहीं', पूजा खेड़कर ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को दी चुनौती

Puja Khedkar : फर्जीवाड़ा करने के आरोप में यूपीएससी से बर्खास्त पूर्व आईएएस ट्रेनी ऑफिसर पूजा खेड़कर ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को चुनौती दी है। पूजा ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के पास उन्हें बर्खास्त करने का अधिकार नहीं है।

Image

यूपीएससी ने पूजा खेड़कर को बर्खास्त कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपीएससी से अपनी बर्खास्तगी को पूजा खेडकर ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी चुनौती
  • कोर्ट से कहा कि एक बार नियुक्ति हो जाने के बाद यूपीएससी उन्हें बर्खास्त नहीं कर सकता
  • पूजा ने कहा कि केवल कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ही उन पर कार्रवाई कर सकता है

Puja Khedkar : फर्जीवाड़ा करने के आरोप में यूपीएससी से बर्खास्त पूर्व आईएएस ट्रेनी ऑफिसर पूजा खेड़कर ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को चुनौती दी है। पूजा ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के पास उन्हें बर्खास्त करने का अधिकार नहीं है। पूजा ने दावा किया है कि उन्होंने अपने नाम और सरनेम में कोई बदलाव नहीं किया।

यूपीएससी के पास उम्मीदवार खत्म करने का अधिकार नहीं-पूजा

दरअसल, यूपीएससी ने पूजा पर जो आरोप लगाए हैं, उन आरोपों के जवाब में पूर्व आईएएस ट्रेनी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है। अपने जवाब में पूजा ने कहा है कि यूपीएसएसी जब एक बार चयन कर लेता है और प्रोबेशनर अधिकारी के रूप में नियुक्ति कर देता है तो उसके पास उनकी उम्मीदवार समाप्त करने का अधिकार नहीं रह जाता।

पूजा पर अधिकारों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप

खेडकर ने आगे कहा, 'कार्मिक विभाग ही ऑल इंडिया सर्विसेज एक्ट, 1954 और सीएसई 2022 रूल्स के नियम 19 के तहत उन पर कार्रवाई कर सकता है।' बता दें कि गत 31 जुलाई को यूपीएससी ने पूजा की प्रोविजनल उम्मीदवारी रद्द कर दी। इसके अलावा उसने भविष्य की अपनी सभी परीक्षाओं में भाग लेने से उन्हें प्रतिबंधित कर दिया। यूपीएससी ने अपनी जांच में पाया कि पूजा ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाई और प्रोबेशन पर तैनाती के दौरान उन्होंने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया। फर्जीवाड़ा, धोखेबाजी और गुमराह करने के लिए यूपीएससी ने उनके खिलाफ एक आपराधिक केस भी शुरू किया है। अपनी प्रोविजनल उम्मीदवारी रद्द करने वाली यूपीएससी के फैसले को चुनौती देने के लिए पूजा ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

सरनेम में कोई बदलाव नहीं किया-पूजा

पूजा ने कोर्ट को बताया कि अब उनके खिलाफ केंद्र सरकार का कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ही कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि 2012 से 2022 तक उनके नाम या सरनेम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।पूजा ने यह भी दावा किया कि उन्होंने यूपीएससी को अपने बारे में कोई गलत जानकारी नहीं दी। पूजा पर आरोप है कि उन्होंने गलत जानकारियां देकर आरक्षण का लाभ उठाया।

821 रैंक के साथ परीक्षा में सफल हो गईं

बता दें कि 2020-21 तक पूजा ओबीसी कोटा का इस्तेमाल करते हुए 'पूजा दिलीपराव खेडकर' के नाम से सिविल सेवा की परीक्षा में बैठती रहीं। अपने सभी प्रयास गंवाने के बाद वह ओबीसी एवं पर्सन विद बेंचमार्क डिसैब्लिटी कोटा के तहत परीक्षा में शरीक हुईं। इस बार उनका नाम 'पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर' था और वह 821 रैंक के साथ परीक्षा में सफल हो गईं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article