UPSC के अध्यक्ष मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा, कार्यकाल खत्म होने से 5 साल पहले ही छोड़ा पद

सूत्रों के मुताबिक, मनोज सोनी ने लगभग एक महीने पहले इस्तीफा दे दिया था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा और उन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा या नहीं।

UPSC Chairperson Manoj Soni resigns: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना कार्यकाल खत्म होने से 5 साल पहले ही पद छोड़ दिया। सोनी ने 2029 में अपना कार्यकाल समाप्त होने से लगभग पांच साल पहले ही व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। सोनी 2017 में सदस्य के रूप में आयोग में शामिल हुए थे और 16 मई, 2023 को अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी।

Manoj Soni

यूपीएससी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

एक महीने पहले इस्तीफा दिया

द हिंदू के सूत्रों के मुताबिक, सोनी ने लगभग एक महीने पहले इस्तीफा दे दिया था। सूत्र ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा या नहीं और उन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा या नहीं। सूत्र ने यह भी स्पष्ट किया कि इस्तीफा यूपीएससी उम्मीदवारों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र पेश करके रोजगार हासिल करने के विवाद से जुड़ा नहीं है।

End of Feed