'यह पहले के मुकाबले 50 गुना तक ज्यादा था', कोलंबिया यूनिवर्सिटी में चुनाव में हुए खर्च पर बोले राहुल गांधी

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि 'यह पूरी तरह से अलग तरह का चुनाव प्रचार था। इसमें जितना पैसा खर्च किया गया, वह पहले के मुकाबले 20, 30, 40 या 50 गुना तक ज्यादा था। यह पैसा कहां से आ रहा है, हम समझते हैं।'

Rahul Gandhi US Visit: अमेरिका पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय चुनावों में होने वाले खर्च पर बयान दिया है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि 'यह पूरी तरह से अलग तरह का चुनाव प्रचार था। इसमें जितना पैसा खर्च किया गया, वह पहले के मुकाबले 20, 30, 40 या 50 गुना तक ज्यादा था। यह पैसा कहां से आ रहा है, हम समझते हैं। अचानक 5 लाख वोटों का अंतर आ जाना संभव नहीं है। हम यह देखकर पूरी तरह हैरान रह गए थे।'

rahul Gandhi

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते राहुल गांधी।

भारत में बेरोजगारी की समस्या-राहुल

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, 'इसे नजरअंदाज किया जा सकता है और मीडिया भी इस पर पर्दा डाल सकता है, लेकिन देश में बेरोजगारी की गंभीर समस्या है। साथ ही शिक्षा व्यवस्था भी बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। मॉडरेटर लिडिया पोलग्रीन के सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि मौजूदा हालात से निराश युवाओं का एक वर्ग मध्यमवर्गीय परिवारों से आता है और उसने औपचारिक शिक्षा भी हासिल की है। उन्होंने कहा कि युवाओं की नाराजगी की सबसे बड़ी वजह यह है कि उन्हें अपने भविष्य की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है।

End of Feed